नई दिल्ली,26 सितंबर 2026| ओएचई अनुरक्षण एवं ब्रेकडाउन रिस्टोरेशन में कौशल वृद्धि के उद्देश्य से उत्तर रेलवे के सभी 84 ओएचई डिपो में सितंबर 2026 माह के दौरान ओएचई स्किल एक्सीलेंस प्रतियोगिता – 2026 का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में कॉन्टैक्ट एवं कैटेनरी वायर स्प्लाइसिंग, ब्रैकेट/स्टे-आर्म इंसुलेटर रिप्लेसमेंट तथा कैंटिलीवर एवं एटीडी रिप्लेसमेंट जैसी महत्वपूर्ण ओएचई गतिविधियों पर फोकस किया गया।
सभी ओएचई डिपो एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, व्यावहारिक कौशल को निखारा, टीम वर्क को मजबूत किया और एक-दूसरे की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को देख-साझा कर सीखा।
आज ओएचई स्किल एक्सीलेंस प्रतियोगिता – 2026 के फाइनल समारोह में श्री राजेश कुमार पाण्डेय, महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे ने शिरकत की। महाप्रबंधक महोदय द्वारा मण्डलीय टीमों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान किए गए।
परिणाम:
विजेता – अंबाला मण्डल
प्रथम उपविजेता – लखनऊ मण्डल
द्वितीय उपविजेता – दिल्ली मण्डल
यह पहल परिचालन सुरक्षा, तकनीकी उत्कृष्टता और फ्रंटलाइन स्टाफ के कौशल विकास के प्रति उत्तर रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
…….
(हिमांशु शेखर उपाध्याय)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी