लालगढ़ स्टेशन को बीकानेर के एक सेटेलाइट स्टेशन के रूप में किया जा रहा विकसित
श्री पंकज शर्मा, महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे ने बीकानेर दौरे में लालगढ़, बीकानेर और देशनोक स्टेशनों का किया निरीक्षण
बीकानेर, 11 सितंबर 2026 | उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा ने शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को बीकानेर, देशनोक एवं लालगढ़ स्टेशनों का निरीक्षण किया गया, इसके अंतर्गत महाप्रबन्धक ने बीकानेर रेलवे स्टेशन से देशनोक स्टेशन तक ट्रेक का फुट प्लेट निरीक्षण किया। इस दौरान महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा ने स्टेशन का निरीक्षण भी किया।
महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित देशनोक स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, बुकिंग विंडो, आधुनिक प्रतीक्षालय, डॉरमेट्री, स्टेशन कक्ष, आईपीएस रूम,स्टेशन यार्ड तथा दिव्यांग जनों की सुविधाओं सहित अन्य यात्री सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
महाप्रबंधक ने बीकानेर स्टेशन पर प्रेस वार्ता के दौरान स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति के बारे में अवगत कराया एवं निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान यार्ड रीमॉडलिंग एवं हैंडलिंग क्षमता में वृद्धि से संबंधित योजनाओं की भी समीक्षा की गई। महाप्रबंधक ने इन परियोजनाओं से परिचालन क्षमता में होने वाली वृद्धि तथा भविष्य की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
महाप्रबंधक ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने तथा रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडल में चल रहे विकास एवं आधारभूत संरचना से संबंधित कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान उत्तर पश्चिम रेलवे के विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबंधक जोधपुर एवं बीकानेर सहित अधिकारीगण उपस्थित रहें