हल्द्वानी , 10 सितंबर2026 । उत्तराखंड के हल्द्वानी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं के साथ संवाद किया। इस दौरान करियर, रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप और युवाओं की बदलती आकांक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने युवाओं से सीधे बातचीत करते हुए उनकी चुनौतियों और भविष्य को लेकर उनकी प्राथमिकताओं को समझने की कोशिश की।
संवाद के दौरान युवाओं ने प्रदेश एवं देश के विकास से जुड़े विषयों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री से सवाल पूछे। युवाओं ने सरकार की विभिन्न योजनाओं को लेकर अपने अनुभव साझा किए तथा रोजगार, स्वरोजगार और प्रदेश में बेहतर अवसरों की उपलब्धता को लेकर सुझाव भी रखे।