पटना, 09 सितंबर2026 । बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के बीच जुबानी जंग एक बार फिर चर्चा में है। एक इंटरव्यू के दौरान जब सम्राट चौधरी से पूछा गया कि बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने उन्हें ही मुख्य निशाना क्यों बनाया, तो मुख्यमंत्री ने इसे व्यक्तिगत लड़ाई मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी किसी से व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है और प्रशांत किशोर को लेकर तंज कसते हुए कहा, “वो बेचारा है, चलिए उसको करने दीजिए।”
‘पार्टी अपनी गलतियों का आत्ममंथन कर रही है’
एएनआई के पॉडकास्ट में सम्राट चौधरी ने बांकीपुर उपचुनाव रिजल्ट और प्रशांत किशोर को लेकर विस्तार से बातचीत की। उन्होंने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी और हमलोग आत्म मंथन कर रहे हैं। हम लोगों से गलती तो हुई। हमारे सीट पर कोई जीत रहा है। यह चिंता का विषय हमारे लिए है। इसलिए तमाम लोग पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता इस काम में लगे हैं। इस पर जरूर वर्कआउट करके और यह हमारे लिए भी अलार्मिंग है कि पार्टी इस पर पूरी तरह विचार करके इस पूरे सिस्टम को ठीक करेगी।’