ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में छात्रा ने मेंटेनेंस स्टाफ पर लगाए गंभीर आरोप

बोली- ‘फोन छीना और मेरे ऊपर बैठ गया’; शिकायत के बाद जांच शुरू

0

ग्रेटर नोएडा, 29 अगस्त 2026 । ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी में छात्रा ने मेंटेनेंस स्टाफ के एक कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का आरोप है कि कर्मचारी ने उसका फोन छीन लिया और उसके साथ आपत्तिजनक तरीके से व्यवहार किया। छात्रा के मुताबिक, आरोपी उसके ऊपर बैठ गया। घटना की शिकायत सामने आने के बाद सोसायटी में सुरक्षा व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

22 वर्षीय छात्रा कॉलेज में पढ़ाई करती है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि मंगलवार को जब उसने हाउसिंग सोसायटी की मेंटेनेंस टीम के सदस्यों से अपना एंट्री पास रिन्यू करने के लिए कहा, तो मेंटेनेंस टीम के सदस्यों ने उसके और उसके दो पुरुष दोस्तों के साथ मारपीट की और उन्हें धमकाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.