आप के मजबूत गढ़ में BJP ने सतीश पूनिया को क्यों उतारा

0

चंडीगढ़, 19 अगस्त 2026 । पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी ने आम आदमी पार्टी (AAP) के मजबूत गढ़ में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए राजस्थान के पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया है। यह फैसला ऐसे समय में हुआ है जब पार्टी राज्य में अपना जनाधार बढ़ाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।

पंजाब के मोर्चे पर पूनिया

बीजपी ने उनका इस्तेमाल संगठन में किया। वे राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। सतीश पूनिया को पंजाब की कमान सौंपे जाने के पीछे उनका पुराना शानदार ट्रैक रिकॉर्ड और शीर्ष नेतृत्व का भरोसा है। सूत्रों का कहना है कि बीजेपी ने भले अब सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी घोषित किया है लेकिन वह हरियाणा बीजेपी प्रभारी के तौर पर पंजाब की नब्ज को काफी समय से टटोल रहे थे। पंजाब में बीजेपी अपने दम पर सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थी लेकिन अब यह माना जा रहा है कि अकाली दल साथ आ सकता है।

हरियाणा मॉडल को पंजाब में आजमाने की कोशिश

सतीश पूनिया की नियुक्ति को बीजेपी की उस रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें पार्टी दूसरे राज्यों में सफल रहे संगठनात्मक मॉडल को पंजाब में लागू करना चाहती है। रिपोर्टों के मुताबिक, बीजेपी हरियाणा में मिली चुनावी सफलता से सीख लेकर पंजाब में भी संगठन को मजबूत करने पर जोर दे रही है। पूनिया की संगठनात्मक क्षमता और जमीनी अनुभव को इसी वजह से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

AAP के खिलाफ संगठन खड़ा करना सबसे बड़ी चुनौती

पंजाब में बीजेपी के सामने सबसे बड़ी चुनौती आम आदमी पार्टी का मजबूत संगठन और उसका ग्रामीण आधार है। पूनिया को जिम्मेदारी ऐसे समय मिली है जब बीजेपी राज्य में खुद को एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के तौर पर स्थापित करने की कोशिश कर रही है। पूनिया ने भी दावा किया है कि पंजाब की जनता बदलाव चाहती है और बीजेपी को कमजोर नहीं आंकना चाहिए।

किसान और ग्रामीण वोट पर खास नजर

पंजाब की राजनीति में किसान और ग्रामीण मतदाता बेहद महत्वपूर्ण हैं। पूनिया की किसान और ग्रामीण पृष्ठभूमि को भी उनकी नियुक्ति की एक वजह माना जा रहा है। बीजेपी के लिए किसान आंदोलन के बाद बने राजनीतिक माहौल में ग्रामीण पंजाब का भरोसा हासिल करना अहम चुनौती है। पूनिया की नियुक्ति को इस वर्ग तक पहुंच बढ़ाने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।

AAP के खिलाफ डेटा और माइक्रो मैनेजमेंट

बीजेपी ने पंजाब में सिर्फ संगठनात्मक चेहरे पर ही दांव नहीं लगाया है। पार्टी की रणनीति में डेटा और माइक्रो मैनेजमेंट को भी अहम भूमिका मिलने की संभावना है। संदीप पाठक जैसे नेता, जिन्हें 2022 के पंजाब चुनाव में माइक्रो मैनेजमेंट के लिए जाना गया, अब बीजेपी की रणनीति के मुकाबले में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कुल मिलाकर, सतीश पूनिया की पंजाब में नियुक्ति बीजेपी का लंबी अवधि का चुनावी दांव दिखाई देती है। पार्टी का लक्ष्य सिर्फ सीटें बढ़ाना नहीं, बल्कि पंजाब में संगठन को इतना मजबूत करना है कि वह AAP और कांग्रेस के बीच होने वाले मुकाबले में खुद को प्रमुख विकल्प के रूप में पेश कर सके। 2027 का चुनाव बताएगा कि हरियाणा में संगठनात्मक अनुभव रखने वाले पूनिया पंजाब में बीजेपी के लिए कितना बड़ा बदलाव ला पाते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.