पहली बार एक साथ होंगे महिला-पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप

15 अगस्त से बेल्जियम-नीदरलैंड्स में होगा महासंग्राम

0

नई दिल्ली, हॉकी प्रेमियों के लिए 2026 का वर्ल्ड कप बेहद खास होने जा रहा है। महिला और पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप पहली बार एक साथ और एक ही मेजबानी में आयोजित किए जा रहे हैं। दोनों टूर्नामेंट 15 अगस्त से बेल्जियम और नीदरलैंड्स में शुरू होंगे। मुकाबले दो देशों के प्रमुख हॉकी स्टेडियमों में खेले जाएंगे।

शनिवार से शुरू होने वाले टूर्नामेंट 16 दिन तक चलेंगे। दोनों टूर्नामेंट में कुल 50 मैच खेले जाएंगे। इनका आयोजन 2 फेज में होगा। पहला ग्रुप स्टेज, क्रॉसओवर पूल। फिर सेमीफाइनल और फाइनल मैच होंगे। सभी मैच 2 वेन्यू पर आयोजित होंगे।

मेंस और विमेंस वर्ल्ड कप में 16-16 टीमें (कुल 32 टीमें) हिस्सा लेंगी। ग्रुप स्टेज में 16 टीमें 4 ग्रुप (ए, बी, सी, डी) में बंटेंगी और हर टीम 3 मैच खेलेगी। हर ग्रुप से टॉप-2 टीम क्रॉसओवर राउंड में जाएगी। इन 8 टीमों को 2 ग्रुपों में बांटा जाएगा।

इस राउंड में हर टीम तीन और मैच खेलेगी। ये मुकाबले उन टीमों से होंगे, जिनसे उसका मैच नहीं हुआ है। यहां से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल पहुंचेंगी।

2014 के बाद फिर दिखेगा संयुक्त आयोजन

महिला और पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप पहले भी एक ही आयोजन के तहत खेले जा चुके हैं। 2014 में नीदरलैंड्स में दोनों टूर्नामेंट साथ हुए थे। हालांकि 2026 का आयोजन खास इसलिए है क्योंकि दोनों प्रतियोगिताएं एक साथ बेल्जियम और नीदरलैंड्स में आयोजित हो रही हैं।

15 अगस्त से शुरू होगा हॉकी का महामुकाबला

15 अगस्त से हॉकी का यह महाकुंभ शुरू होगा और 30 अगस्त तक दुनिया की शीर्ष टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। पुरुष वर्ग का फाइनल 30 अगस्त को होगा, जबकि महिला वर्ग का फाइनल 29 अगस्त को खेला जाएगा।

इस संयुक्त आयोजन से महिला और पुरुष हॉकी को एक साथ वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने का मौका मिलेगा और भारत समेत दुनिया भर के हॉकी प्रशंसकों की नजर दोनों प्रतियोगिताओं पर रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.