ट्रम्प का ड्रोन पर बड़ा एक्शन, कुछ इंपोर्टेड ड्रोन और पार्ट्स पर लगाया 100% तक टैरिफ

0

नई दिल्ली, 14 अगस्त 2026 । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने विदेशी ड्रोन और उनसे जुड़े कुछ महत्वपूर्ण पार्ट्स के आयात पर 100% तक टैरिफ लगाने का फैसला किया है। अमेरिकी प्रशासन ने इस कदम के पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेशी सप्लाई पर निर्भरता कम करने की जरूरत को प्रमुख वजह बताया है। नई टैरिफ नीति का उद्देश्य अमेरिका में ड्रोन निर्माण और घरेलू सप्लाई चेन को बढ़ावा देना भी है।

अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अनमैन्ड ड्रोन और उनके कंपोनेंट्स के आयात यानी इंपोर्ट पर 100% तक का टैरिफ लगाने का ऐलान किया। अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों और चीनी कंपनियों के वर्चस्व वाले इस सेक्टर में दूसरे देशों पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया है।

व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस फैसले से अमरीका में ड्रोन और उनके कंपोनेंट्स का घरेलू प्रोडक्शन बढ़ेगा और विदेशी सप्लाई चेन पर निर्भरता कम होगी। पिछले साल तक अमेरीकी कॉमर्शियल ड्रोन बाजार में चीनी कंपनी की लगभग 70% हिस्सेदारी थी।

ड्रोन के वजन और क्षमता के हिसाब से टैरिफ तय हुआ

व्हाइट हाउस के मुताबिक, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील माने जाने वाले ड्रोन पर 100% टैरिफ लगाया जाएगा।

  • 100% टैरिफ: 25 किलोग्राम से ज्यादा अधिक वजन वाले या थर्मल इमेजिंग क्षमताओं वाले ड्रोन पर लागू होगा।
  • 25% टैरिफ: जिन ड्रोन का टेक-ऑफ वजन 25 किलोग्राम या उससे कम है, उन पर 25% का सीमा शुल्क लगेगा।

अमेरिका में बढ़ेगा घरेलू ड्रोन उत्पादन?

ट्रम्प प्रशासन का मानना है कि नए टैरिफ से अमेरिकी कंपनियों को घरेलू स्तर पर ड्रोन और उनके कंपोनेंट बनाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। इसके साथ ही वाणिज्य विभाग को अमेरिकी ड्रोन उत्पादन और सप्लाई चेन में निवेश बढ़ाने के लिए कार्यक्रम विकसित करने की दिशा में काम करने को कहा गया है।

हालांकि, कारोबारियों के लिए इसका दूसरा पहलू भी है। आयातित ड्रोन और कंपोनेंट महंगे होने से अमेरिकी खरीदारों और कंपनियों की लागत बढ़ सकती है। ऐसे में आने वाले महीनों में ड्रोन बाजार और वैश्विक सप्लाई चेन पर इस फैसले का असर देखने को मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.