सेक्टर-8 में अनोखे लंगर ने खींचा ध्यान, खाने के साथ बांटे गए 500-500 रुपये के नोट

0

चंडीगढ़ , 12 अगस्त 2026 । चंडीगढ़ में इन दिनों एक अनोखा ‘मनी लंगर’ चर्चा का विषय बना हुआ है। आमतौर पर लंगर में दाल, रोटी, सब्जी, पूड़ी या खीर जैसे पारंपरिक भोजन परोसे जाते हैं, लेकिन यहां लोगों को बर्गर और कोल्ड ड्रिंक के साथ 500-500 रुपये नकद दिए गए। यह आयोजन चंडीगढ़ के सेक्टर-8 स्थित सनातन धर्म मंदिर के बाहर किया गया, जहां देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई।

इस अनोखे लंगर का आयोजन ‘द किंग ऑफ अमृतसर’ के नाम से मशहूर राजा D King की ओर से किया गया। सामने आए वीडियो में वह लोगों को 500 रुपये के नोट वितरित करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ बर्गर और कोल्ड ड्रिंक भी बांटी गई। आयोजन का यह अलग अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लंगर में क्या क्या बांटा गया

मनी लंगर के दौरान जरूरतमंदों और वहां मौजूद लोगों को 500 रुपये के नोट दिए गए। इसके साथ ही फास्ट फूड के तौर पर बर्गर और कोल्ड ड्रिंक भी बांटे गए। आयोजन का अंदाज पारंपरिक लंगर से बिल्कुल अलग था। इस लंगर का वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लंगर बांटने वाले शख्स ने अपने हाथ 500 रुपये के नोटों की गड्डी पकड़ी हुई है। लंगर में आने वाले लोगों को वो गड्डी से निकालकर 500 के नोट देता हुआ दिखाई दे रहा है।

राजा D King के इस अनोखे अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे जरूरतमंदों की मदद का नया तरीका बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग पारंपरिक लंगर की तुलना में इसके अलग स्वरूप पर चर्चा कर रहे हैं।

आगे भी ऐसे आयोजन की योजना

रिपोर्टों के अनुसार, राजा D King ने अलग-अलग जगहों पर सेवा कार्यक्रम आयोजित करने की योजना की बात कही है। इससे पहले उनके द्वारा पेट्रोल और बड़े ब्रांड्स के आउटलेट्स के बाहर भी लंगर लगाने की योजनाओं का जिक्र सामने आया था।

हालांकि, इन आयोजनों के लिए धन के स्रोत को लेकर विस्तृत सार्वजनिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। फिलहाल चंडीगढ़ का ‘मनी लंगर’ अपने अनोखे स्वरूप और 500 रुपये के नोट बांटे जाने के कारण चर्चा में है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.