उत्तराखंड परिवहन आयुक्त ने SPV का लिया जायजा

अधिकारियों को यातायात व्यवस्था और संचालन सुधारने के निर्देश

0

देहरादून, 11 अगस्त 2026 । उत्तराखंड में परिवहन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में परिवहन विभाग सक्रिय नजर आ रहा है। परिवहन आयुक्त ने स्पेशल पर्पस व्हीकल (SPV) का निरीक्षण कर उसकी कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से संचालन, व्यवस्थाओं और यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।

इसके अलावा उन्होंने देहरादून और हरिद्वार में बनाए जा रहे इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशंस की वस्तुस्थिति देखी और कार्यदायी संस्था को टाइम लाइन के अनुसार कार्य करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही इलेक्ट्रिक बसों और अन्य बसों के देहरादून की 100, हरिद्वार की 37 के रूट रेशनलाइज़ेशन के लिए निर्देशित किया, जिसमें छोटे रूट्स पर फोकस रहे और फ्रीक्वेंसी ज्यादा रहे। मुख्य उद्देश्य है कि कैसे लोगों को प्रेरित किया जाए कि वो पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम का उपयोग करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.