दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा: तीन दिनों में दो मासूमों की मौत से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील
नई दिल्ली, 06 अगस्त 2026 । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्वाइन फ्लू (H1N1 Influenza) के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पिछले तीन दिनों के भीतर स्वाइन फ्लू की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की मौत होने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। लगातार बदलते मौसम, वायरल संक्रमण और फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच यह घटना राजधानी में सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर चेतावनी मानी जा रही है।
वहीं, स्वाइन फ्लू संक्रमण को लेकर दिल्ली के डॉक्टरों का कहना है कि इस समय स्वाइन फ्लू से सबसे ज्यादा बच्चे संक्रमित हो रहे हैं। हालांकि, पैनिक होने वाली बात नहीं है, आमतौर पर यह संक्रमण ठीक हो जाता है, लेकिन कई बार संक्रमण की वजह से निमोनिया और ब्रेन प्रभावित होने की स्थिति में जान जाने का खतरा रहता है।