PM मोदी के ट्वीट पर अखिलेश यादव का तंज,

बोले- 'जब बीमारी ROOT में हो, तो FRUIT के इलाज से बात नहीं बनेगी'

0

लखनऊ, 24  जुलाई 2026 । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक हालिया ट्वीट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “जब बीमारी ROOT में हो, तो FRUIT के इलाज से कोई नहीं मानेगा।” उनका यह बयान तेजी से राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।

नीट (NEET) परीक्षा सहित अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक के मामले और अन्य गड़बड़ियों को लेकर दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में चल रहे छात्रों के आंदोलन को लेकर पीएम मोदी ने एक वीडियो संदेश गुरुवार को देर रात में जारी किया था। उन्होंने इसमें पेपर लीक के मामलों में सख्त कार्रवाई करने और इन मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करने का आश्वासन दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.