गाजियाबाद की सड़कें होंगी डस्ट फ्री, 40 करोड़ रुपये की परियोजना से प्रदूषण पर लगेगी लगाम

0

गाजियाबाद , 18  जुलाई 2026 । गाजियाबाद में बढ़ते वायु प्रदूषण और सड़क की धूल (रोड डस्ट) की समस्या से निपटने के लिए नगर प्रशासन ने करीब 40 करोड़ रुपये की डस्ट कंट्रोल परियोजना पर तेजी से काम शुरू किया है। इस योजना का उद्देश्य शहर की प्रमुख सड़कों को डस्ट फ्री बनाना, वायु गुणवत्ता में सुधार करना और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है।

नगर निगम का दावा है कि इससे धूल कम होगी और सड़क हादसों में भी कमी आएगी। मेयर सुनीता दयाल ने बताया कि शहर में कई प्रमुख मार्गों पर एक साथ काम चल रहा है। पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए विदेशों की तर्ज पर रेज्ड रोड क्रॉसिंग बनाई जा रही हैं। साथ ही, फुटपाथों और डिवाइडरों का सौंदर्याकरण कराया जा रहा है। प्रमुख मार्गों पर काम शुरू हो गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.