दिल्ली में शाहरुख खान का बड़ा प्रॉपर्टी निवेश, ₹37 करोड़ में खरीदा अपना पहला पारिवारिक घर

0

नई दिल्ली, 11  जुलाई 2026 । बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने दिल्ली के पॉश पंचशील पार्क इलाके में स्थित अपने पुराने पारिवारिक घर के शेष हिस्से को करीब ₹37 करोड़ में खरीद लिया है। इस खरीद के साथ ही वह पूरे भवन के एकमात्र मालिक बन गए हैं। यह वही घर है, जहां शाहरुख खान और गौरी खान ने वर्ष 1991 में शादी के बाद अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की थी।

एक्टर के पास इस रिहायशी प्रॉपर्टी का बेसमेंट और पहला फ्लोर पहले से था। अब उन्होंने इसके दूसरे और तीसरे फ्लोर को भी खरीद लिया है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख ने इन अतिरिक्त फ्लोर के लिए करीब 37 करोड़ रुपए चुकाए हैं। यह घर शाहरुख और गौरी खान के लिए बेहद खास है, क्योंकि 1991 में शादी के बाद मुंबई शिफ्ट होने से पहले वे इसी घर में रहते थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख पहले से इस संपत्ति के बेसमेंट और पहली मंजिल के मालिक थे। अब उन्होंने दूसरी और तीसरी मंजिल भी खरीद ली है, जिससे पूरी इमारत उनके स्वामित्व में आ गई है। यह घर उनके लिए सिर्फ एक निवेश नहीं, बल्कि उनके संघर्ष के दिनों और पारिवारिक यादों से जुड़ी एक भावनात्मक धरोहर भी माना जाता है।

शाहरुख खान का दिल्ली से गहरा जुड़ाव रहा है। उनका बचपन और शिक्षा दिल्ली में ही हुई थी और फिल्मी करियर शुरू करने से पहले उन्होंने यहीं अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष बिताए। इस नई खरीद के बाद उनकी रियल एस्टेट संपत्तियों में एक और प्रतिष्ठित संपत्ति जुड़ गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.