गाजियाबाद में कफ सिरप तस्करी पर पहली बड़ी कार्रवाई, गिरफ्तार आरोपियों को एक साल तक जेल में रखने की तैयारी

0

गाजियाबाद , 09  जुलाई 2026 । गाजियाबाद में कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ पहली बार बड़ी कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने तस्करी के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कड़े प्रावधानों के तहत कार्रवाई शुरू की है। अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में आरोपियों को एक वर्ष तक निरुद्ध (डिटेंशन) रखने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है, ताकि संगठित नशा तस्करी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजकरन नैय्यर ने बताया की नवंबर 2025 में मछली गोदाम में छापेमारी कर 1150 पेटी कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया था। इस मामले में आठ तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। सहारनपुर के शास्त्रीनगर निवासी विभोर राणा और विशाल सिंह लखनऊ जेल में बंद हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.