गोपालगंज में मिठाई खाने के बाद एक ही परिवार के 10 लोग बीमार

फूड पॉइजनिंग की आशंका पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क

0

गोपालगंज , 02 जुलाई 2026 । बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर क्षेत्र में दूध से बनी मिठाई खाने के बाद एक ही परिवार के 10 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मिठाई खाने के कुछ ही समय बाद सभी को उल्टी, पेट दर्द और अन्य स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें होने लगीं। परिजनों ने सभी को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

बीमार होने वालों में आठ मासूम बच्चे भी शामिल हैं। सभी को उल्टी, कमजोरी और पेट में तेज मरोड़ की शिकायत के बाद तुरंत बैकुंठपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल आपातकालीन वार्ड में सभी का इलाज जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.