उत्तराखंड के थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला हरियाणा से गिरफ्तार,

निहंगों पर कार्रवाई से नाराजगी बनी वजह

0

देहरादून, 29 जून्‌ 2026 । उत्तराखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राज्य के कई पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर निहंग सिखों पर हुई पुलिस कार्रवाई से नाराज था और इसी वजह से उसने धमकी भरे संदेश भेजे थे।

अभियुक्त जसप्रीत सिंह हरियाणा का रहने वाला है। जिसने निहंग सिखों पर हुई कार्रवाई को लेकर पुलिस से नाराज होकर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए थानों को बम को उड़ाने से धमकी दी थी।

कोतवाली नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 21 जून को उत्तराखण्ड में सभी पुलिस थानो को बम के धमाके करने को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल की गई। पुलिस को इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज दोनों पर एक आईडी से धमकी मिली। जिस पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने अभियुक्त की लोकेशन ट्रेस करते हुए अभियुक्त जसप्रीत सिंह पुत्र स्व. जोगिन्द्र सिंह भूसा स्टोर के पास वाली गली, कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.