नई दिल्ली, 26 जून् 2026 । दिल्ली सरकार ने सरकारी शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सीएम श्री स्कूलों के आधुनिकीकरण के लिए ₹265 करोड़ के फंड को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री Rekha Gupta की अध्यक्षता में लिए गए इस फैसले का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में छात्रों को आधुनिक, तकनीक-संपन्न और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना है।
इंफ्रास्ट्रक्चर स्तर पर सुधार के साथ सीसीटीवी कैमरे आधुनिक सभागार, विज्ञान एवं आईटी पार्क और विशेष कैटिगरी के बच्चों के लिए खास सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी। सीएम रेखा गुप्ता के साथ शिक्षा मंत्री आशीष सूद, पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह भी इस बैठक में मौजूद रहे। यह पूरा काम अगले साल के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।