नई दिल्ली, 26 जून् 2026 । दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर फोर्टिस अस्पताल के एक अस्पताल में छापेमारी और निरीक्षण कराया। जांच के दौरान अधिकारियों ने अस्पताल की कार्यप्रणाली से जुड़ी कई कथित अनियमितताओं और खामियों की पहचान की, जिसके बाद मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
दरअसल मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में सुनवाई के दौरान एक परिवार ने मुख्यमंत्री को शिकायत की थी कि शालीमार बाग क्षेत्र में उनके बेटे को चाकू मारकर घायल कर दिया गया था। उनके बेटे को फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। परिवार ने आरोप लगाया कि अस्पताल ने उसका इलाज करने से पहले उनसे पैसे की मांग की। जिसके चलते सही समय पर इलाज न मिलने के कारण उनके बेटे की मौत हो गई। सीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम की निगरानी में जांच के आदेश दिए थे।