फीफा वर्ल्ड कप में बना सबसे ज्यादा गोल का नया रिकॉर्ड, 2026 टूर्नामेंट ने रचा इतिहास

0

नई दिल्ली,  फीफा वर्ल्ड कप 2026 ने इतिहास रचते हुए एक ही टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल होने का नया रिकॉर्ड बना दिया है। ग्रुप स्टेज के दौरान ही टूर्नामेंट में 173 गोल हो चुके हैं, जिससे 2022 कतर वर्ल्ड कप का 172 गोल का रिकॉर्ड टूट गया। खास बात यह है कि यह उपलब्धि नॉकआउट मुकाबलों की शुरुआत से पहले ही हासिल हो गई।

अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को गोलों का नया रिकॉर्ड बन गया है। टूर्नामेंट में अब तक कुल 177 गोल हो चुके हैं, जो किसी भी फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे हैं।

रिकॉर्ड तोड़ने वाला 173वां गोल अमेरिका के डिफेंडर ऑस्टन ट्रस्टी ने तुर्किये के खिलाफ मुकाबले में किया। इसके साथ ही 2026 विश्व कप आधिकारिक तौर पर एक संस्करण में सबसे अधिक गोल वाला फीफा वर्ल्ड कप बन गया।

इस रिकॉर्ड के पीछे टूर्नामेंट के विस्तारित प्रारूप को भी एक बड़ी वजह माना जा रहा है। पहली बार 48 टीमों के साथ आयोजित हो रहे वर्ल्ड कप में मुकाबलों की संख्या बढ़ने से गोलों की संख्या में भी उल्लेखनीय इजाफा देखने को मिला है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि केवल अधिक मैच ही नहीं, बल्कि टीमों की आक्रामक रणनीति और तेज़ खेल शैली ने भी गोलों की संख्या बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। इससे पहले 2022 के कतर वर्ल्ड कप में कुल 172 गोल हुए थे, जो अपने समय का सर्वाधिक स्कोरिंग टूर्नामेंट था। अब 2026 संस्करण ने उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है और नॉकआउट चरण बाकी होने के कारण यह आंकड़ा अभी और बढ़ने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.