रुद्रप्रयाग गुरुद्वारा विवाद: नगरासू गुरुद्वारे की छत पर अब भी डटे निहंग सिख, सीएम मान ने धामी से की बातचीत

0

देहरादून, 22  जून्‌ 2026 । उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले स्थित नगरासू गुरुद्वारे को लेकर चल रहा विवाद लगातार चर्चा में बना हुआ है। गुरुद्वारे की छत पर बैठे निहंग सिख अभी भी अपने रुख पर कायम हैं और वहां से हटने को तैयार नहीं हैं। इस बीच मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली और शांतिपूर्ण समाधान निकालने पर जोर दिया।

सिख तीर्थयात्रियों ने कर्णप्रयाग में हुई घटना के बाद गिरफ्तार किए गए लोगों की रिहाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर हिरासत में लिए गए निहंग सिखों को रिहा नहीं किया गया, तो देश भर से बड़ी संख्या में निहंग सिख उत्तराखंड आएंगे। विवाद के बाद सुरक्षा कड़ी करने के साथ ही इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.