सपा सांसद जावेद अली खान के बयान पर विवाद: ‘चार-चार हिंदू दोस्त बनाएं मुसलमान, तभी होगा BJP का अंत’ कहकर घिरे नेता
मुरादाबाद, 15 जून् 2026 । समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद जावेद अली खान के एक बयान को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। मुरादाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जावेद अली खान ने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि वे “चार-चार हिंदू दोस्त बनाएं”, तभी भारतीय जनता पार्टी (BJP) का अंत संभव होगा। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
उन्होंने कहा कि हर मुस्लिम कार्यकर्ता कम से कम चार ऐसे हिंदू दोस्त बनाए, जिनकी बात और सोच पर हिंदूओं को पूरी तरह से भरोसा करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जिस दिन मुस्लिम कार्यकर्ताओं के चार चार हिंदू दोस्त बन जाएंगे, वे यूपी से बीजेपी सरकार को सत्ता से बाहर कर सकते हैं।