CBSE 12वीं छात्रों को हाईकोर्ट से राहत नहीं, रिवैल्यूएशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग खारिज

0

नई दिल्ली, 13 जून्‌ 2026 । सीबीएसई कक्षा 12वीं के छात्रों को उस समय बड़ा झटका लगा जब दिल्ली हाईकोर्ट ने उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) और अंकों के सत्यापन के लिए पोर्टल दोबारा खोलने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद पोर्टल को फिर से खोलने का आदेश देना उचित नहीं होगा, क्योंकि इससे पूरी मूल्यांकन प्रक्रिया और प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि यदि रीवैल्यूएशन पोर्टल फिर से खोला जाता है तो इसका असर लगभग 17 लाख छात्रों पर पड़ सकता है। अदालत ने कहा कि इस स्तर पर प्रक्रिया में बदलाव से पूरे मूल्यांकन और प्रवेश प्रक्रिया पर व्यापक प्रभाव पड़ सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.