निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन बनेगा मल्टी-मॉडल ट्रांजिट हब, नमो भारत के नए फुट ओवर ब्रिज से यात्रियों को मिलेगा सीधा कनेक्शन

0

नई दिल्ली, 13 जून्‌ 2026 ।दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में शामिल हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस होने जा रहा है। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। स्टेशन पर नमो भारत कॉरिडोर को रेलवे परिसर से जोड़ने के लिए एक नया फुट ओवर ब्रिज (FOB) बनाया जा रहा है, जिससे यात्रियों को स्टेशन और नमो भारत स्टेशन के बीच निर्बाध आवाजाही की सुविधा मिलेगी। इस परियोजना का उद्देश्य यात्रियों का समय बचाना, भीड़ कम करना और विभिन्न परिवहन माध्यमों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

शुक्रवार को नॉर्दन रेलवे ने इसकी जानकारी दी है। सराय काले खां की तरफ रीडिवेलपमेंट का काम शुरू हो गया है। इसमें नई सीढ़ी, एस्केलेटर, लिफ्ट का निर्माण, बुकिंग कार्यालय का पुनर्निर्माण, टॉयलेट्स और एफओबी-2 के डेक स्लैब का विस्तार शामिल है। रेलवे के अनुसार, यात्रियों की सुरक्षा के हित को देखते हुए सराय काले खां की ओर स्थित रेलवे स्टेशन का मौजूदा प्रवेश/निकास द्वार तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.