‘जिस संस्थान पर आज खान सर का दबदबा है, वह कभी मेरा था’, पूर्व पार्टनर निखिल सर ने लगाए गंभीर आरोप

0

पटना , 13 जून्‌ 2026 । पटना में चर्चित कोचिंग टीचर फैजल खान उर्फ खान सर अभी फायरिंग विवाद में फंसे हुए हैं। कोर्ट ने 20 जून तक खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है। इस बीच खान सर के पूर्व पार्टनर निखिल सर ने फैजल खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ‘टारगेट’ कोचिंग के पूर्व निदेशक निखिल सर ने दावा किया है कि जिस संस्थान पर आज खान सर राज कर रहे हैं, वो उनसे धोखाधड़ी करके, धमकी देकर और दबाव बनाकर छीन लिया था। ये साल 2019 की बात है।

लिखित समझौते का भी किया जिक्र

निखिल सर का कहना है कि संस्थान के विस्तार के दौरान दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हुआ था। उनका दावा है कि उस समय आपसी विश्वास के आधार पर भविष्य में किसी प्रकार का विवाद न होने का आश्वासन भी दिया गया था। उन्होंने कहा कि उनके पास उस दौर से जुड़े कुछ दस्तावेज मौजूद हैं, जिनमें किराया समझौता और बिजली बिल जैसे रिकॉर्ड शामिल हैं।

अब जान से मारने की धमकियां मिल रहीं: निखिल सर

निखिल सर ने यह भी आरोप लगाया कि इन खुलासों के बाद उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनके या उनके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी खान सर पर होगी। उनके अनुसार, उन्होंने कानूनी सलाह ले ली है और जल्द ही एफआईआर दर्ज कराने के साथ अदालत का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहे हैं।

शिक्षा जगत में यह मामला इसलिए भी चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि खान सर देश के सबसे लोकप्रिय प्रतियोगी परीक्षा शिक्षकों में गिने जाते हैं। ऐसे में संस्थान के स्वामित्व और साझेदारी को लेकर सामने आए आरोप आने वाले दिनों में कानूनी और सार्वजनिक बहस का रूप ले सकते हैं। फिलहाल, मामले की सच्चाई और विवाद के सभी पहलुओं पर संबंधित पक्षों की विस्तृत प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.