बिहार, 09 जून् 2026 । बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। बिहार की राजनीति में एक बार फिर लालू परिवार के आवास को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। खबरों के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी जल्द ही पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला खाली कर सकती हैं। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पटना लौटने के बाद परिवार के आवासीय इंतजाम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
इधर, राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास के बाहर अभी भी बड़ी संख्या में आरजेडी कार्यकर्ता मौजूद हैं और सरकार लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल को आवास से कुछ दूरी पर तैनात किया गया है।
राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस संभावित बदलाव को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। सूत्रों के अनुसार, लालू परिवार नए आवास में शिफ्ट होने की तैयारी कर सकता है, जिससे पूरे परिवार का ठिकाना बदलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
10 सर्कुलर रोड का बंगला लंबे समय से बिहार की राजनीति का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। यहां से कई अहम राजनीतिक फैसले लिए गए और राज्य की सियासत को दिशा देने वाली रणनीतियां तैयार हुईं। ऐसे में इस आवास को खाली करने की चर्चा ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है।
विश्लेषकों का मानना है कि यह केवल आवास परिवर्तन का मामला नहीं है, बल्कि इसके राजनीतिक संकेत भी निकाले जा सकते हैं। आगामी चुनावों और बदलते राजनीतिक माहौल के बीच लालू परिवार की गतिविधियों पर सभी दलों की नजर बनी हुई है। लालू यादव के पटना में अधिक सक्रिय होने की संभावना के चलते संगठनात्मक बैठकों और राजनीतिक कार्यक्रमों में भी तेजी आ सकती है।
फिलहाल राबड़ी देवी के बंगला खाली करने और परिवार के संभावित शिफ्टिंग प्लान को लेकर अटकलों का दौर जारी है। अब सभी की नजर लालू प्रसाद यादव के पटना आगमन और उसके बाद होने वाले फैसलों पर टिकी हुई है, जो बिहार की राजनीति में नई चर्चा को जन्म दे सकते हैं।