मंडल रेल प्रबंधक, दिल्ली ने डी. आर. यू. सी. सी. सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की।

मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्यों ने रेल अधिकारियों के साथ बातचीत की

0

श्री पुष्पेश रमण त्रिपाठी, मंडल रेल प्रबंधक, दिल्ली ने आज मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय नई दिल्ली में मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डी.आर.यू.सी.सी.) के सदस्यों के साथ बैठक की। इस अवसर पर दिल्ली मंडल के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। यह बैठक राष्ट्र को बेहतर सेवा प्रदान करने हेतु जन-सुविधा बढ़ाने हेतु रेल मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप है। यात्रियों के लाभ हेतु त्वरित समाधान खोजने हेतु समिति के नामित सदस्यों के साथ दिल्ली मंडल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में रेलवे संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई।

 

श्री पुष्पेश रमण त्रिपाठी, मंडल रेल प्रबंधक, दिल्ली ने डी.आर.यू.सी.सी. सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के अधिकार क्षेत्र में आने वाले स्टेशनों और ट्रेनों में यात्री सुविधाओं, बुनियादी ढाँचे और यात्री सेवाओं से संबंधित विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों, नई पहलों और पूर्ण हो चुके, चल रहे एवं नियोजित कार्यों के बारे में जानकारी दी। सदस्यों ने अपने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दे प्रस्तुत किए।
श्री पुष्पेश रमण त्रिपाठी, मंडल रेल प्रबंधक, दिल्ली ने सदस्यों को आश्वासन दिया कि उत्तर रेलवे का दिल्ली मंडल सदस्यों द्वारा दिए गए विभिन्न सुझावों को लागू करने का प्रयास करेगा। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली मंडल यात्रियों और रेल उपयोगकर्ताओं की सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।

(हिमांशु शेखर उपाध्याय)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी/उ.रे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.