मंगलसूत्र और हरी चूड़ियों में नजर आईं कंगना रनौत, नए लुक ने सोशल मीडिया पर बढ़ाई चर्चा

0

नई दिल्ली, 22 मई 2026 । एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनोट का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कंगना मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां पहने नजर आ रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद फैंस के बीच कंगना के गुपचुप शादी करने की अफवाहें चल रही हैं।

हालांकि, यह उनके किसी असल शादी का लुक नहीं है। अब कंगना ने खुद इस अफवाह पर सफाई दी है। कंगना का यह पारंपरिक लुक उनकी आने वाली फिल्म ‘क्वीन 2’ की शूटिंग का हिस्सा है, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। कंगना ने कहा है की वे गुपचुप शादी नहीं करेंगी।

कंगना बोलीं- मुझे बहुत सारे फोन कॉल्स आ रहे

कंगना ने इन अफवाहों पर स्पष्टीकरण देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा “मैं हर दिन शहर में और उसके आसपास शूटिंग कर रही हूं, किसी ने कैरेक्टर मेकअप के साथ यह रैंडम तस्वीर क्लिक कर ली और अब मुझे इतने सारे फोन कॉल्स आ रहे हैं , लेकिन शादीशुदा महिला के लुक में ऐसी क्या बड़ी बात है? एक्टर्स हर तरह के रोल निभाते हैं, मैं गुपचुप शादी नहीं करूंगी, मैं वादा करती हूं “

वायरल तस्वीरों और वीडियो में कंगना रनौत बेहद सादगी और पारंपरिक भारतीय अंदाज में दिखाई दीं। उन्होंने ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ मंगलसूत्र, हरी चूड़ियां और हल्का मेकअप कैरी किया, जिसने उनके लुक को और खास बना दिया। सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस देसी अंदाज की तारीफ करते नजर आए।

कंगना अक्सर अपने बेबाक बयानों और अलग फैशन स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस बार उनका पारंपरिक लुक लोगों का खास ध्यान खींच रहा है। कई फैंस ने इसे भारतीय संस्कृति और पारंपरिक फैशन से जोड़कर देखा, जबकि कुछ लोग उनके इस अंदाज के पीछे किसी नए प्रोजेक्ट या किरदार की संभावना भी जता रहे हैं।

बॉलीवुड और राजनीति दोनों क्षेत्रों में सक्रिय कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। उनकी हर तस्वीर और बयान इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो जाता है। यही वजह है कि उनका यह नया लुक भी चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।

फैशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि पारंपरिक भारतीय ज्वेलरी और सिंपल स्टाइल का ट्रेंड एक बार फिर लोकप्रिय हो रहा है। कंगना का यह लुक भी उसी ट्रेंड को मजबूत करता दिखाई दे रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.