प्रतापगढ़ में दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला, बोलेरो की मांग पूरी न होने पर बहू की मौत का आरोप
नई दिल्ली, 14 मई 2026 । प्रतापगढ़ में दहेज हत्या के एक मामले ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने आरोप के आधार पर महिला के पति और सास को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बोलेरो गाड़ी की मांग को लेकर विवाहिता को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। महिला की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
पुलिस के अनुसार वादी की बहन की शादी लगभग 5 वर्ष पूर्व संतोष यादव के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति एवं ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करते थे तथा बोलेरो वाहन की मांग कर रहे थे। आरोप है कि 12 मई की रात महिला के साथ मारपीट की गई, जिसकी सूचना उसने अपने मायके पक्ष को दी थी। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मृतका के परिजनों की तहरीर पर थाना लालगंज में 2 नामजद आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।