राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश: जिलाधिकारी फील्ड में रहकर करें समन्वय — सीएम योगी आदित्यनाथ

0

लखनऊ, 04 मई 2026 । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह लखनऊ समेत प्रदेश के कई जनपदों मेंआपदा और राहत प्रबंधन को लेकर ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी जिलाधिकारी (DM) फील्ड में सक्रिय रूप से मौजूद रहें और राहत कार्यों के साथ-साथ अन्य आवश्यकताओं के लिए शासन से लगातार समन्वय बनाए रखें, ताकि प्रभावित लोगों को समय पर सहायता मिल सके।

सीएम योगी ने कहा कि सरकार हर प्रतिकूल परिस्थिति में किसानों व समस्त प्रदेशवासियों के साथ निरंतर खड़ी है। प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपरीत मौसम में कई जनपदों में सड़क दुर्घटनाएं हुईं। वहां राहत-बचाव कार्य तेज गति से हों। घायलों का निकटवर्ती अस्पतालों में त्वरित इलाज सुनिश्चित किया जाए। आंधी-बारिश की वजह से किसानों व आमजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूरा प्रयास किया जाए कि प्रतिकूल मौसम का न्यूनतम प्रभाव हो। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और राहत कार्यों में पारदर्शिता व गति दोनों सुनिश्चित की जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि वे स्थानीय स्तर पर जनता से संवाद बनाए रखें और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करें। इसके अलावा, सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर भी जोर दिया गया है, ताकि राहत और बचाव कार्य प्रभावी तरीके से संचालित हो सकें।

सरकार का मानना है कि अधिकारियों की फील्ड में सक्रिय मौजूदगी से न केवल राहत कार्यों में तेजी आएगी, बल्कि आम जनता का विश्वास भी मजबूत होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.