“बिहार को समृद्ध और विकसित बनाना लक्ष्य”: सम्राट चौधरी का बड़ा बयान

0

बिहार , 27 अप्रैल 2026 । बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के विकास को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य बिहार को एक समृद्ध और विकसित प्रदेश बनाना है।

बिहार के नए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने आर्थिक समृधि और रोजगार के अवसर बढाने के लिए पर्यटन को प्रोत्साहन देने का फैसला किया है और इसके लिए विभिन्न ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को विकसित किया जा रहा है। चौधरी ने कहा कि उधोगों के विकास और पर्यटन के क्षेत्र में प्रगति से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर विकसित होंगे, जिसके माध्यम से सरकार अगले पांच साल में एक करोड़ रोजगार सृजित करने के अपने लक्ष्य को पूरा करेगी। चौधरी ने कहा कि सरकार ने राज्य में तीव्र औद्योगीकरण का फैसला लिया है और अगले पांच वर्षों में बड़ी संख्या में कल कारखानों को स्थापित कर इस लक्ष्य की प्राप्ति की जाएगी।

सम्राट चौधरी के अनुसार, राज्य में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्रों में तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार निवेश को बढ़ावा देने, उद्योगों को आकर्षित करने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर विशेष जोर दे रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि गांवों से लेकर शहरों तक विकास योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू किया जा रहा है, ताकि हर वर्ग को इसका लाभ मिल सके। सरकार का फोकस सड़क, बिजली, पानी और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर है।

सम्राट चौधरी ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और राज्य की छवि एक प्रगतिशील और निवेश के अनुकूल प्रदेश के रूप में उभरेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.