अगले 48 घंटे अलर्ट: बिहार के कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी

0

बिहार , 27 अप्रैल 2026 । बिहार में मौसम अचानक करवट ले सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों के लिए कई जिलों में आंधी, तेज बारिश और वज्रपात (बिजली गिरने) की चेतावनी जारी की है।

आईएमडी के अनुसार, कुछ जिलों में बारिश भी हुई हैं। इसने बताया कि 13 जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, आकाशीय बिजली गिरने तथा ओलावृष्टि के आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर बिहार के किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और सुपौल जिलों में अगले 48 घंटे में आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान है। वहीं, इसके विपरीत राज्य के 25 अन्य जिलों, खास तौर पर दक्षिण-पश्चिम के हिस्सों में भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं, जिससे जन-जीवन प्रभावित होने की आशंका है। खासकर खुले क्षेत्रों, खेतों और पेड़ों के नीचे रहने वाले लोगों को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 IMD की प्रमुख चेतावनियां:

  • तेज आंधी और 40–60 किमी/घंटा तक हवा की रफ्तार
  • गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश
  • वज्रपात (Lightning) का खतरा
  • कुछ इलाकों में अचानक मौसम परिवर्तन

प्रशासन ने जिला स्तर पर अलर्ट जारी कर आपदा प्रबंधन टीमों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।

यह मौसम बदलाव गर्मी से राहत जरूर देगा, लेकिन सतर्कता बेहद जरूरी है, क्योंकि वज्रपात की घटनाएं जानलेवा हो सकती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.