बहादुरगढ़ में ‘संजू बाबा’ की सरप्राइज एंट्री: फैंस की उमड़ी भीड़, बोले— “मैं हरियाणवी हूं”

0

हरियाणा , 27 अप्रैल 2026 । बहादुरगढ़ में उस वक्त जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जब बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त उर्फ ‘संजू बाबा’ अचानक यहां पहुंच गए। उनकी एक झलक पाने के लिए भारी संख्या में फैंस मौके पर जमा हो गए। मुलाकात के दौरान संजय दत्त ने कहा कि हरियाणा से उनका विशेष लगाव है और हरियाणा ही उनका घर है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का अपनापन और प्रेम हमेशा उन्हें अपनी ओर खींचता है। आर्यन मान के परिवार से मिलकर भी उन्होंने खुशी जताई और सभी को शुभकामनाएं दीं।

संजय दत्त ने भी अपने अंदाज में फैंस का अभिवादन किया और कहा, “मैं हरियाणवी हूं और यहां आना मुझे हमेशा अच्छा लगता है।” उनके इस बयान पर भीड़ ने जोरदार तालियां और नारे लगाकर स्वागत किया।

अचानक हुई इस सरप्राइज एंट्री से स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

बताया जा रहा है कि संजय दत्त किसी निजी कार्यक्रम या शूटिंग के सिलसिले में यहां पहुंचे थे, हालांकि आधिकारिक तौर पर उनके दौरे की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

उनकी मौजूदगी ने पूरे इलाके का माहौल फिल्मी बना दिया और फैंस के लिए यह पल यादगार बन गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.