“गुरुग्राम में सनसनीखेज वारदात: जहरीला इंजेक्शन देकर लैब टेक्नीशियन ने की नर्स की हत्या”

0

गुरुग्राम , 20 मार्च 2026 । गुरुग्राम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लैब टेक्नीशियन ने कथित तौर पर जहरीला इंजेक्शन लगाकर एक नर्स की हत्या कर दी। इस घटना ने स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े संस्थानों की सुरक्षा और आंतरिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गढ़ी हरसरू में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नर्स की मौत हो गई। नर्स के भाई का आरोप है कि जहीला इंजेक्शन देकर उसकी हत्या की गई। पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पता चला है कि युवती का विवाह करीब चार महीने पहले ही गाजियाबाद के युवक से हुआ था। उत्तर प्रदेश के कानपुर की करीब 23 साल की काजल का परिवार गढ़ी हरसरू में ही रह रहा था। काजल एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स के तौर पर काम करती थीं। यहीं उसकी जान पहचान अस्पताल के एक्स रे विभाग में काम करने वाले अरुण से हुई। करीब चार महीने पहले दोनों की शादी हुई, जिसके बाद दोनों बसई एरिया में किराये पर रहने लगे।

पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़िता एक ही मेडिकल संस्थान में कार्यरत थे और दोनों के बीच पहले से जान-पहचान थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच किसी निजी विवाद या तनाव की स्थिति बनी हुई थी, जो इस खौफनाक वारदात का कारण बनी।

घटना के दिन आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए नर्स को इंजेक्शन दिया, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीले पदार्थ के इस्तेमाल की पुष्टि हुई, जिससे हत्या का मामला स्पष्ट हो गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आरोपी ने जहरीला पदार्थ कहां से और कैसे प्राप्त किया।

इस घटना ने अस्पतालों में काम करने वाले स्टाफ की सुरक्षा और कार्यस्थल पर निगरानी व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि मेडिकल संस्थानों में सख्त प्रोटोकॉल और सुरक्षा उपायों की आवश्यकता है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

होली पर आई थी मायके

होली के चलते काजल अपने पति अरुण के साथ गढ़ी हरसरू में मायके आई हुई थई। आरोप है कि अरुण नशा करने का आदी है और फिलहाल उसने नौकरी छोड़ रखी थी। बुधवार सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। काजल के भाई का आरोप है कि सुबह झगड़े के बाद अरुण ने काजल को बात करने के बहाने मकान की पहली मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर बुलाया। जिसके 10 मिनट बाद ही काजल की हालत बिगड़ने लगी और नाक से खून बहने लगा। परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां से उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि काजल की जान जा चुकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.