सोनीपत में ब्लैकमेलर यूट्यूबर गिरफ्तार: खबर दिखाने का डर दिखाकर करता था उगाही

0

सोनीपत, 19 मार्च 2026 ।  हरियाणा के सोनीपत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक यूट्यूबर को ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि वह लोगों को उनके खिलाफ खबर चलाने की धमकी देकर पैसे मांगता था। हरियाणा के सोनीपत में एक ब्लैकमेलर यूट्यूबर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह खबर दिखाने की धमकी देकर लोगों से पैसे वसूलता था। सेक्टर-14 निवासी युवक की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पांच लाख रुपये की डिमांड की थी। शिकायतकर्ता से दबाव बनाकर पचास हजार रुपये इसके अकाउंट में डलवा चुका है। आरोपी की पहचान विशाल वशिष्ठ के रूप में हुई है। आरोपी स्वर्ण पत्र नाम से यूट्यूब चैनल चलाता था।

पीड़ित से की थी 5 लाख की डिमांड

सेक्टर-14 निवासी साहिल ने पुलिस को शिकायत दी थी कि आपसी विवाद के बाद आरोपी उस पर दबाव बनाकर 5 लाख रुपये की मांग कर रहा था। इतना ही नहीं, आरोपी ने साहिल से 50 हजार रुपये अपने खाते में भी डलवा लिए थे। शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-27 थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है ताकि पूरे मामले का खुलासा किया जा सके। अब पुलिस यह भी पता लगा रही है िकि आरोपी ने और किन-किन लोगों को अपना शिकार बनाया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद को मीडिया से जुड़ा बताकर लोगों को डराता था कि अगर उसकी मांग पूरी नहीं की गई तो वह उनके खिलाफ नकारात्मक खबरें प्रसारित कर देगा। इस तरीके से वह कई लोगों से पैसे वसूल चुका था।

जांच के दौरान पुलिस को कुछ डिजिटल सबूत भी मिले हैं, जिनसे यह पुष्टि होती है कि आरोपी लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों में शामिल था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मीडिया या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर किसी को ब्लैकमेल करना गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है कि किसी भी तरह की धमकी या ब्लैकमेलिंग की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.