आज से कॉमर्शियल सिलेंडर ₹16 तक सस्ता

0

नई दिल्ली,1 जनवरी। नया साल यानी 2025 अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। इन बदलावों का असर आपकी जिंदगी और जेब पर भी होगा। मारुति सुजुकी, हुंड, टाटा मोटर्स, किआ इंडिया और JSW MG मोटर इंडिया की गाड़ियां महंगी हो गई हैं।

वहीं 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 16 रुपए तक सस्ता हो गया है। कोलकाता में अब ये 1811 रुपए का मिलेगा। घरेलू सिलेंडर के दामों में बदलाव नहीं हुआ है। उधर, फीचर फोन से यूपीआई के जरिए अब 10 हजार रुपए तक भेज सकेंगे।

1. कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता :- आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर ₹16 रुपए तक सस्ता हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 14.50 रुपए घटकर ₹1804 हो गईं। पहले ये ₹1818.50 में मिल रहा था। कोलकाता में यह 16 रुपए घटकर ₹1911 में मिल रहा है, पहले इसके दाम ₹1927 थे।

मुंबई में सिलेंडर 1771 रुपए से 15 रुपए घटकर 1756 रुपए का हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर 1966 रुपए का मिल रहा है।

हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹803 और मुंबई में ₹802.50 का मिल रहा है।

2. यूपीआई पेमेंट लिमिट बढ़ी- फीचर फोन के जरिए अब 10 हजार रुपए तक का पेमेंट किया जा सकेगा। RBI ने UPI 123 की लिमिट को 5 हजार रुपए से बढ़ाकर 10 हजार रुपए कर दिया है। UPI123Pay की मदद से यूजर्स फीचर फोन से UPI पेमेंट कर सकते हैं।

इसमें स्कैन एंड पे को छोड़कर सभी तरह के ट्रांजैक्शन किए जा सकते हैं। इससे पेमेंट के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होती है। इस फैसिलिटी का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अपने मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट को लिंक करवाना होता है।

3. कार खरीदना महंगा- मारुति सुजुकी, हुंडई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, किआ इंडिया और JSW MG मोटर इंडिया ने भी अपनी गाड़ियों की कीमत बढ़ा दी हैं। मारुति सुजुकी की गाड़ियां 4%, महिंद्रा एंड महिंद्रा गाड़ियां 3% और किआ की कारें 2% महंगी हो गई हैं।

4. बैंक अकाउंट बंद : RBI का डॉर्मेंट, इनएक्टिव और जीरो बैलेंस अकाउंट

भारतीय रिजर्व बैंक ने तीन तरह के अकाउंट को बंद करने का फैसला किया है। RBI के नए दिशा-निर्देश के तहत (डॉर्मेंट) अकाउंट निष्क्रिय खाता, इनएक्टिव अकाउंट और जीरो बैलेंस अकाउंट को बंद किया जाएगा।

  1. डॉर्मेंट अकाउंट: ऐसा अकाउंट जिसमें दो साल या उससे अधिक समय तक कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ हो।
  2. इनएक्टिव अकाउंट: पिछले 12 महीनों या उससे अधिक समय तक निष्क्रिय रहने वाले अकाउंट भी बंद किए जाएंगे।
  3. जीरो बैलेंस अकाउंट: ऐसे अकाउंट जिनमें लंबे समय से जीरो बैलेंस है, ऐसे अकाउंट भी बंद किए जाएंगे।

5. अमेजन पासवर्ड शेयरिंग : अधिकतम 5 डिवाइस में साइन इन कर सकेंगे

अमेजन ने भारत में अपने प्राइम मेंबर्स के लिए नया पासवर्ड-शेयरिंग रूल पेश किया है। जनवरी 2025 में प्राइम मेंबर्स को अधिकतम 5 डिवाइस में साइन इन करने की अनुमति होगी, जिसमें मैक्सिमम 2 टीवी का साइन इन शामिल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.