केजरीवाल पर हमला, BJP-APP आमने-सामने

0

नई दिल्ली,26 अक्टूबर। आम आदमी पार्टी (AAP) के आरोपों पर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक वीडियो जारी कर जवाब दिया। उन्होंने कहा- AAP के पास सिर्फ तीन हथियार हैं, हताशा, निराशा और झूठ का प्रचार। विकासपुरी में लोग अरविंद केजरीवाल के पास गंदे पानी की शिकायत लेकर गए थे।

उन्होंने केजरीवाल और उनके विधायक से वह पानी पीने को कहा। इस पर केजरीवाल भड़क गए। उन्हें अब शीश महल छोड़कर सड़कों पर चलने की आदत नहीं रही। जब लोग उनसे सवाल पूछते हैं तो वे इसे भाजपा का हमला कहते हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली में एक रैली के दौरान भाजपा के गुंडों ने हमला किया। हमले में केजरीवाल की जान भी जा सकती थी।

भाजपा सांसद बोलीं- जिन्हें गुंडा कह रहे, वही केजरीवाल को सत्ता में लाए भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा- पिछले 10 सालों से AAP झूठ बोलकर दिल्ली की जनता को धोखा दे रही है। अब वह फॉर्मूला काम आने वाला नहीं है। जिन्हें आप भाजपा के गुंडे कह रही हैं, वही केजरीवाल को सत्ता में लाए हैं।

पश्चिमी दिल्ली से सांसद सहरावत ने कहा- AAP के भ्रष्टाचार से परेशान विकासपुरी के लोगों ने जब अरविंद केजरीवाल और उनके विधायक से सवाल किए तो जवाब देने की बजाय वे झूठे आरोप लगाकर भाग गए। AAP के भ्रष्टाचार से परेशान दिल्ली की जनता मदद के लिए रो रही है। जनता तंग आ चुकी है, इसलिए केजरीवाल के खिलाफ सड़क पर उतर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.