PM मोदी ने CJI के घर गणेश पूजा की राउत बोले- क्या CJI हमें न्याय दे पाएंगे

0

नई दिल्ली,12 सितम्बर। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार शाम चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ के घर गणेश पूजा में शामिल हुए। मोदी ने X पर इसकी तस्वीरें शेयर कीं। CJI और उनकी पत्नी कल्पना दास के साथ मोदी की मुलाकात का वीडियो भी सामने आया।

वीडियो में CJI अपने घर में मोदी का स्वागत करते दिखे। मोदी ने CJI और उनके परिवार के साथ भगवान गणेश की आरती की। प्रधानमंत्री मराठी पोशाक पहने हुए थे। उन्होंने मराठी टोपी भी पहन रखी थी।

संजय राउत बोले- क्या CJI हमें न्याय दे पाएंगे, मन में शंका पैदा हो गई PM मोदी के CJI के घर जाने के बाद राजनीति भी तेज हो गई है। शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि CJI चंद्रचूड़ महाराष्ट्र मामले (उद्धव और शिंदे गुट के बीच शिवसेना पार्टी का नाम-सिंबल विवाद) की सुनवाई कर रहे हैं। मोदी के साथ उनके दोस्ताना रिश्ते देखकर हमें शंका है कि क्या हमें न्याय मिलेगा।

सुप्रीम कोर्ट में शिंदे गुट को असली शिवसेना बताने का मामला पेंडिंग महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने पार्टी के अन्य 39 विधायकों के साथ ​​​​​​जून 2022 में उद्धव से बगावत की थी। उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाई और खुद मुख्यमंत्री बन गए। शिंदे ने शिवसेना पर भी अपना दावा कर दिया।

उद्धव गुट का आरोप है कि शिंदे ने असंवैधानिक रूप से सत्ता हथिया ली। दोनों गुटों ने एक-दूसरे के सभी 54 विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग को लेकर 34 याचिकाएं लगाई थी।विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने 10 जनवरी को शिंदे गुट को असली शिवसेना बताया था।

16 फरवरी 2023 को चुनाव आयोग ने शिंदे गुट को असली शिवसेना मान लिया। शिंदे गुट को शिवसेना का नाम और चिह्न (तीर-कमान) को इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी। उद्धव गुट ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट में मामला अभी पेंडिंग है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.