अमित शाह आज पंजाब दौरे पर, नशा पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात

0

चंडीगढ़ , 20 अक्टूबर 2026 | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज, 20 अक्टूबर को पंजाब के दौरे पर आ रहे हैं। शाह का 20 दिन में यह दूसरा दौरा है। जारी शेड्यूल के अनुरूप अमित शाह तीन शहरों में जाएंगे और नशाखोरी के कारण जान गंवाने वाले परिवारों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे लुधियाना पहुंच रहे हैं। जहां वह राज्य के सबसे ऊंचे 121 फीट के रावण का दहन करेंगे।

शाह मानसा, संगरूर और गुरदासपुर में पीड़ित परिवारों से मिलेंगे। इसके बाद शाम को लुधियाना के ऐतिहासिक दरेसी मैदान में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

शाह दोपहर 12:15 बजे गुरदासपुर जिले के श्री हरगोबिंदपुर क्षेत्र के मारी पनवां गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:15 बजे संगरूर के तूर बंजारा गांव की हरदम पट्टी और दोपहर 3:45 बजे मानसा के वार्ड नंबर 21 स्थित वाटर वर्क्स रोड पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलेंगे।

शाम चार बजे शाह लुधियाना में मीडिया से बातचीत करेंगे। इसके बाद शाम 4:30 बजे ऐतिहासिक दरेसी मैदान में आयोजित दशहरा समारोह में शामिल होंगे।

शाह के दौरे को लेकर संबंधित जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उनके आगमन और निर्धारित कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। वीवीआइपी सुरक्षा के मद्देनजर हेलीपैड और आसपास के दो किलोमीटर क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

दशहरा समारोह में होंगे शामिल

परविंदर झोटा के पिता से मुलाकात

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर कहा कि पंजाब के मौजूदा हालात को देखते हुए, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी पंजाब आ रहे हैं। वे गुरदासपुर के मारी पवां में बिक्रमजीत सिंह, संगरूर के तूर बंजारा में गुलजार सिंह और मानसा में सरदार परमिंदर सिंह झोटा के परिवारजनों से मुलाकात करेंगे।

पंजाब के युवा नशे की वजह से बर्बाद हो रहे हैं और कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। नशे को रोकने के बजाय, नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों की आवाज दबाई जा रही है। इसे ध्यान में रखते हुए गृह मंत्री पंजाब का दौरा कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.