रिंकू सिंह ने यूपी टी20 लीग में मचाया धमाल, गेंदबाजों को रहना होगा सावधान

0

नई दिल्ली. यूपी टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन के बाद रिंकू सिंह अब दलीप ट्रॉफी में छा जाने को तैयार हैं. रिंकू की कप्तानी वाली मेरठ मावरिक्स ने यूपी टी20 में 10 में से आठ मैच जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया. वहीं रिंकू ने भी बल्ले और गेंद से कमाल किया. लेकिन रिंकू अब दलीप ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन को आतुर हैं. रिंकू से गेंदबाजों को सावधान रहना होगा. वही अनुभवी श्रेयस अय्यर और सरफराज खान पर भी दबाव बढ़ गया है. श्रेयस पहले राउंड में फिफ्टी जड़ने में सफल रहे जबकि सरफराज चूक गए. हालांकि सरफराज को चयन बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए हुआ है. दलीप ट्रॉफी दूसरे राउंड के मैच गुरुवार (12 सितंबर) से खेले जाएंगे. मैच सुबह 9:30 बजे शुरू होंगे.

बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में 19 सितंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट से पूर्व भारतीय टीम के खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. जिससे कई सितारे दूसरे दौर में नहीं खेल सकेंगे. सरफराज खान (Sarfaraz Khan) भारतीय टीम के अकेले सदस्य हैं जो इस घरेलू टूर्नामेंट के दूसरे दौर में दिखेंगे. शानदार प्रथम श्रेणी रिकॉर्ड के बावजूद पहले दौर में नहीं चुने गए रिंकू पर सभी की नजरें होंगी जो भारत के लिए टी20 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं. शुभमन गिल के भारतीय टीम में जाने से मयंक अग्रवाल भारत ए टीम के कप्तान होंगे. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण पहले दौर में नहीं खेल सके थे. उन्हें इंडिया ए टीम में रखा गया है. रिंकू टीम यूपी टी20 लीग प्लेऑफ में नहीं खेल रहे हैं. वह इंडिया बी टीम के साथ दलीप ट्रॉफी के लिए टीम से जुड़ चुके हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.