सेंसेक्स 378 अंक चढ़कर 80,802 के स्तर पर बंद

0

नई दिल्ली, 20अगस्त। सेंसेक्स आज यानी 20 अगस्त को 378 अंक (0.47%) की तेजी के साथ 80,802 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 126 अंक (0.51%) की तेजी रही। ये 24,698 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में सबसे ज्यादा तेजी बजाज फिनसर्व में रही। ये 3.26% चढ़कर 1602 रुपए पर बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स का टॉप लूजर एयरटेल रहा। ये 1.30% गिरकर 1450 रुपए पर बंद हुआ।

आज सरकारी बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही। निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 1.68% चढ़कर बंद हुआ। आईटी, ऑटो, मेटल और हेल्थकेयर इंडेक्स भी करीब आधा फीसदी चढ़े।

सरस्वती साड़ी का शेयर 31% चढ़कर बंद
सरस्वती साड़ी डिपो का शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 31.21% चढ़कर 209.95 रुपए पर बंद हुआ। वहीं, NSE पर ये 27.31% चढ़कर 203.70 रुपए पर बंद हुआ।

BSE पर शेयर 25% ऊपर 200 रुपए पर लिस्ट हुआ था। NSE पर ये इश्यू प्राइस से 21.25% ऊपर 194 रुपए पर लिस्ट हुआ। इस IPO का इश्यू प्राइस 160 रुपए था।

जापान के निक्केई इंडेक्स में 1.80% की तेजी

  • एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई इंडेक्स में 1.80% की तेजी रही। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.93% और हांगकांग के हैंगसेंग में 0.33% की गिरावट है।
  • सोमवार को अमेरिकी बाजार डाओ जोंस 236.77 (0.58%) अंक चढ़कर 40,896 पर बंद हुआ था। वहीं NASDAQ 245.05 (1.39%) अंक बढ़कर 17,876 पर बंद हुआ था।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 19 अगस्त को ₹2,667.46 करोड़ के शेयर बेचे। घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹1,802.92 करोड़ के शेयर खरीदे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.