मणिपुर के इंफाल उपद्रवियों ने एक निर्माणाधीन धार्मिक स्थल को निशाना बनाया।

0

इंफाल ,05 जुलाई। मणिपुर के इंफाल में गुरुवार-शुक्रवार की रात उपद्रवियों ने एक निर्माणाधीन धार्मिक स्थल को निशाना बनाया। पैलेस कंपाउंड में देर रात करीब 12.30 बजे हमलावरों ने धार्मिक स्थल फायरिंग की। अभी घटना में शामिल लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस ने बताया कि जिस धार्मिक स्थल पर गोलीबारी हुई, केंद्रीय बलों की एक टीम उसकी सुरक्षा में तैनात थी। राहत की बात रही कि हमले में किसी जवान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

PM नरेंद्र मोदी ने बुधवार (3 जुलाई) को ही राज्यसभा में कहा था कि मणिपुर में हिंसा लगातार कम हो रही है। केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह शांति स्थापित करने की कोशिश कर रही है। 11,000 से ज्यादा FIR दर्ज की गई हैं। 500 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इसके दो दिन बाद राज्य में फिर से गोलीबार की घटना हुई है। राज्य में 3 मई, 2023 से मैतेई और कुकी-जोमी जनजाति के बीच तनाव जारी है। हिंसा में अब तक 200 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। 65 हजार से ज्यादा लोग अपना घर छोड़कर दूसरे जगह शरण लिए हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.