उत्तर प्रदेश से अलग होकर अस्तित्व में आया उत्तरांचल,

दशकों के संघर्ष और 1994 के आंदोलन ने राज्य निर्माण की मांग को दी रफ्तार

0

देहरादून, 10 नवंबर 2026 | 9 नवंबर 2000 की तारीख भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में दर्ज है। इसी दिन उत्तर प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों को अलग करके देश के 27वें राज्य उत्तरांचल का गठन हुआ। बाद में इसका नाम बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया। नए राज्य को शुरुआत से ही लोकसभा की 5 और विधानसभा की 70 सीटें आवंटित की गईं। इस तरह उत्तर प्रदेश के भूगोल और देश के राजनीतिक नक्शे में एक बड़ा बदलाव आया।

हालांकि, उत्तराखंड का निर्माण किसी एक दिन का फैसला नहीं था। इसके पीछे पहाड़ के लोगों का लंबा संघर्ष, अलग पहचान की मांग, रोजगार और विकास से जुड़ी चिंताएं तथा वर्षों तक चला जनआंदोलन था। 1994 का आंदोलन इस मांग का निर्णायक मोड़ बना और आखिरकार केंद्र सरकार ने अलग राज्य के गठन की प्रक्रिया पूरी की।

प्रदेश में 70 विधानसभा सीटें हैं। 5 लोकसभा सीट और 3 राज्यसभा सीट हैं। देहरादून को अस्थायी राजधानी बनाया गया। अब गैरसेंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया गया है। यूपी में पहाड़ के लोगों ने अलग राज्य का सपना देखा। जिसकी राजधानी भी पहाड़ में ही हो। इसके लिए संघर्ष शुरू हुआ। कई आंदोलन हुए। उत्तराखंड अलग राज्य की मांग के लिए उत्तराखंड क्रांति दल का गठन हुआ था, जो कि बाद में राजनीतिक दल भी बना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.