नई दिल्ली, 07 नवंबर 2026 | टाटा ग्रुप से जुड़ी कंपनी वोल्टास (Voltas) में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है। नोएल एन. टाटा 11 नवंबर 2026 को कंपनी के चेयरमैन और डायरेक्टर पद से रिटायर हो जाएंगे। कंपनी के बोर्ड ने 6 नवंबर को हुई बैठक में उनके रिटायरमेंट और नए चेयरमैन की नियुक्ति को मंजूरी दी है। नोएल टाटा को इसके बाद चेयरमैन एमेरिटस बनाया जाएगा।
सुनील डिसूजा वोल्टास के नए चेयरमैन होंगे
बोर्ड ने टाटा ग्रुप की FMCG कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (TCPL) के मौजूदा मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO सुनील डिसूजा को वोल्टास का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। डिसूजा 12 नवंबर 2026 से यह जिम्मेदारी संभालेंगे।
सुनील डी’सूजा बनेंगे नए चेयरमैन
नोएल टाटा के बाद सुनील अलारिक डी’सूजा वोल्टास के नए चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी नियुक्ति 12 नवंबर 2026 से प्रभावी होगी। सुनील डी’सूजा फिलहाल टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO हैं।
2003 से वोल्टास से जुड़े हैं नोएल टाटा
नोएल टाटा वर्ष 2003 से वोल्टास से जुड़े हुए हैं। कंपनी के मुताबिक, उनके नेतृत्व और रणनीतिक मार्गदर्शन ने वोल्टास की विकास यात्रा और बाजार में उसकी स्थिति मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 12 नवंबर से वह चेयरमैन एमेरिटस के रूप में अपनी नई भूमिका संभालेंगे।
मैनेजिंग डायरेक्टर पद पर भी होगा बदलाव
वोल्टास में केवल चेयरमैन ही नहीं, बल्कि मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर भी बदलाव की तैयारी है। वर्तमान MD सीपी मुकुंदन मेनन 24 मई 2027 को अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। इसके बाद जयंत बालन 25 मई 2027 से पांच साल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभालेंगे। यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन होगी।
इस नेतृत्व परिवर्तन को टाटा ग्रुप की उत्तराधिकार योजना का हिस्सा माना जा रहा है।