दो बार लोकसभा चुनाव लड़ें अपना दल कमेरावादी के वरिष्ठ नेता दौलत सिंह पटेल का निधन

रैपुरिया घाट पर किया गया अंतिम संस्कार उमड़ा जनसैलाब

0

मीरजापुर,उत्तर प्रदेश,23 सितंबर 2026। संसदीय क्षेत्र मीरजापुर से दो बार लोकसभा चुनाव लडने वाले किसान नेता दौलत सिंह (मास्टर साहब) का असामयिक निधन अपेक्स हास्पिटल वाराणसी में दौरान इलाज निधन हो गया है। वह लगभग 78 वर्ष के थे। उनका पार्थिव शरीर वाराणसी से उनके आवास नियामतपुर कलां गांव में लाया गया जहां भारी संख्या में क्षेत्रीय जन मानस एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने पहुंच कर सम्वेदना ब्यक्त किया और उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

दौलत सिंह के दो सुपुत्र है।
बताते चलें कि स्व श्री सिंह 1970 दसक में अध्यापन कार्य करते हुए सोशलिस्टिक विचार धारा एवं जनता पार्टी बाद में जनता पार्टी (सेकुलर) चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व में अपने सहयोगी जनता पार्टी (एस-लोकदल) से स्व श्री सिंह ने युवा नेता रहे ई यदुनाथ सिंह पटेल को चौधरी चरण सिंह से मुलाकात कर उन्हें टिकट दिलवाया और कांग्रेस के प्रचण्ड लहर के बावजूद 1980 में चुनार विधानसभा क्षेत्र से उनके साथी ई यदुनाथ सिंह पटेल आठ हजार वोट से विधि एवं न्याय मंत्री रहे ओम प्रकाश सिंह से चुनाव जीत गए। उसके बाद स्व श्री दौलत सिंह पटेल की हैसियत बढ़ती गई और वह चुनार क्षेत्र में टीम यदुनाथ सिंह पटेल के हनुमान बनते गये यहीं नहीं उनके चुनार में बढ़ते प्रभाव के चलते स्व दौलत सिंह पटेल को लोग किंग मेकर कहने लगे। हालांकि मास्टर साहब के नाम से जग जाहिर दौलत सिंह का तीन दसक तक चुनार में रूतबा बढ़ता गया है। इस बीच वह पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में दस वर्षों तक कांग्रेस पार्टी में निष्ठापूर्वक कार्य किया।इसी बीच 2019 में वह मीरजापुर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट मांग किया लेकिन कामयाबी हासिल न होने पर वह निर्दलीय चुनाव लड़ें जीत तो नहीं सके लेकिन दस हजार से अधिक वोट हासिल कर अपनी पहचान बनाई। पुनः 2024 में वह अपना दल (कमेरा वादी) टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ें और चुनाव में अपनी समूचे मीरजापुर में पहचान बनाई। इन दिनों वह दलितों शोषितों पीड़ितों एवं वंचितों की समस्यायों को बढ़चढ़ कर उठाने से वह उनकी आवाज बन चुके थे।

स्व श्री दौलत सिंह पटेल के पुत्रों डा प्रीतम सिंह एवं डा महातिम सिंह ने दूरभाष पर बताया कि उनका अंतिम संस्कार पैतृक घाट रैपुरिया घाट में किया गया है। जहां भारी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रीय लोगों के साथ साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी शामिल होकर नम आंखों से उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष रहे पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि स्व दौलत सिंह पटेल एक जनप्रिय एवं जूझारू नेता रहे जो चुनार क्षेत्र के एक धरोहर रहे। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ शिव कुमार सिंह पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में जबतक वह थे एक कट्टर कांग्रेसी के रूप में समुचित एवं सक्रिय भूमिका निभाई थी। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इण्टक) के पूर्व राष्ट्रीय सचिव शशि भूषण दूबे कंचनीय (वरिष्ठ पत्रकार) अध्यक्ष प्रवंध समिति मातृसंस्था बापू उपरौध इण्टर मीडिएट कालेज एडेड लालगंज ने कहा कि स्व पटेल एक मिलनसार एवं संवेदनशील ब्यक्ति रहे राजनीति में वह सदैव स्पष्ट वादी विचार के नेता रहे उनकी असमय रिक्तता अपूर्णीय है। जिला पंचायत सदस्य एवं मझवां विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी शिव शंकर चौबे ने कहा कि दौलत सिंह पटेल एक निर्विवाद ब्यक्ति रहे उनका सामाजिक राजनीतिक योगदान यादगार रहेगा। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी,आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष डा बी सिंह पटेल, बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष रहे राजेश गौतम सहित कई लोगों ने उनके निधन पर संवेदना ब्यक्त करते हुए गहरा दुःख ब्यक्त किया है। जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व उपाध्यक्ष वरिष्ठ नेता राम सिंगार दूबे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य रमेश चंद्र प्रजापति पप्पू ने कहा कि दौलत सिंह पटेल दलगत एवं जातीय भावनाओ से उपर उठकर समाज में अलग पैठ बनाई थी।चुनार विधानसभा से विधायक अनुराग सिंह ने कहा कि दौलत सिंह पटेल हम-सब के एक अभिभावक रहे उनके निधन से हुई रिक्तता अपूरणीय है। जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गुलाब चंद पाण्डेय एवं तुलसीदास गुप्ता राम लखन मास्टर कैलाश प्रजापति आदि ने भी गहरा दुःख ब्यक्त किया है।
जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष रामराज सिंह पटेल पूर्व ब्लाक प्रमुख अनमोल सिंह पटेल ने भी सम्वेदना ब्यक्त किया है।

:शशि भूषण दूबे कंचनीय रोमेश रंजन दूबे

Leave A Reply

Your email address will not be published.