असम के महामहिम राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य जी एवं राष्ट्रीय लोकदल के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष श्री के.सी.त्यागी जी ने स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा जी को अर्पित किए श्रद्धासुमनl

असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और राष्ट्रीय लोकदल के नेता के.सी. त्यागी ने नोएडा पहुंचकर स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

0

नोएडा, उत्तर प्रदेश, 23 सितंबर 2026| भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्रद्धेय पंडित श्री कलराज मिश्रा जी (बाबूजी) की धर्मपत्नी श्रीमती सत्यवती मिश्रा जी के स्वर्गवास पर आज असम के महामहिम राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य जी एवं राष्ट्रीय लोकदल के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष श्री के सी त्यागी जी ने उनके नोएडा स्थित आवास पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

श्री आचार्य जी ने दिवंगत श्रीमती सत्यवती मिश्रा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा श्रद्धेय कलराज मिश्रा जी एवं शोकाकुल परिवार के सदस्यों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

इस अवसर पर कमलेश पासवान जी केंद्रीय राज्य मंत्री ग्रामीण विकास मंत्रालय, सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई जी, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही जी, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद डॉ महेश शर्मा, गुरुदत्त उपाध्याय पत्रकार राष्ट्रीय सहारा, सांसद रानी माला राज लक्ष्मी शाह, बृजेश सिंह, अन्नपूर्णा सिंह, पूर्व विधायक सतवीर त्यागी, विवेकानंद पांडे विधायक, आनंद शुक्ला पूर्व विधायक, साक्षी जी महाराज सांसद उन्नाव, कृपा शंकर सिंह पूर्व गृह राज्य मंत्री महाराष्ट्र, एमएलसी विजय बहादुर पाठक, संगीता आजाद पूर्व सांसद आजमगढ़, पी एन पाठक विधायक, बेचन राम जी पूर्व विधायक , खेमा शर्मा नेपाल, सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री वीरेंद्र तिवारी, ने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना कीl

कल दिनाँक 24 सितंबर को स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा की तेरहवीं संस्कार नोएडा में ही आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान मिले और परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्राप्त हो।

इस अवसर पर जिला माहामंत्री अमित त्यागी, पद्मेश द्विवेदी, शशि मिश्रा, संजय बाली, विवेक शुक्ला, दिवाकर मणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी l

ॐ शांति।

Leave A Reply

Your email address will not be published.