तीस लाख रुपए की बारह सौ अस्सी शीशी अंग्रेजी शराब सहित तीन अंतर्राज्यीय तस्कर दो वाहनों सहित गिरफ्तार भेजें गये जेल

मीरजापुर में 1,200 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

0

मीरजापुर,उत्तर प्रदेश,13 सितंबर 2026। थाना अदलहाट, एसओजी सर्विलांस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दो चार पहिया वाहन में छिपाकर बिहार ले जायी जा रही बारह सौ शीशी एक सौ अस्सी एम एल अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत तीस लाख मय वाहन) बरामद, तीन अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार किया गया है।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना अदलहाट, एसओजी सर्विलांस व आबकारी विभाग की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । दिनांकः13.09.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना अदलहाट क्षेत्रांतर्गत नहर पुलिया से मुख्य हाइवे वहद ग्राम प्रतापपुर के पास सघन चेकिंग कर दो चार पहिया वाहनों (वाहन संख्याः BR01HN3308 व BR01BA9722) सवार 03 अभियुक्तों नितीश कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी अनिशावाद वेब थाना फुलवारी जनपद पटना, बिहार, आशीष रंजन पुत्र सहदेव राय निवासी बल्लीचक थाना फुलवारी जनपद पटना, बिहार व निरंजन कुमार पुत्र राजाराम पासवान निवासी चिन्द्वारा थाना थरथरी जनपद नालंदा, बिहार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से स्विफ्ट डिजायर वाहन संख्या BR01HN3308 से 480 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब व टोयोटा ईटिओस वाहन संख्या BR01BA9722 से 720 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब, इस प्रकार कुल 1200 शीशी 180ml अवैध अंग्रेजी शराब(ऑफ्टर डार्क ब्लू डिलक्स ग्रेन व्हिस्की FOR SALE IN MADHYA PRADESH ONLY) बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अदलहाट पर मु0अ0स0-210/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय जेल भेजा जा रहा है ।
पूछताछ विवरण में बताया गया है

गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उनके द्वारा दोनों कारों की डिग्गी में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब को छिपाकर मध्य प्रदेश, रीवां से लाया जा रहा था जिसे पटना, बिहार में ले जाकर ऊंचे दामों पर बिक्री करते परन्तु आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
नितीश कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी अनिशावाद वेब थाना फुलवारी जनपद पटना, बिहार, उम्र करीब-28 वर्ष ।आशीष रंजन पुत्र सहदेव राय निवासी बल्लीचक थाना फुलवारी जनपद पटना, बिहार, उम्र करीब-28 वर्ष ।
निरंजन कुमार पुत्र राजाराम पासवान निवासी चिन्द्वारा थाना थरथरी जनपद नालंदा, बिहार, उम्र करीब-25 वर्ष ।
बरामदगी विवरण इस प्रकार है।

1200 शीशी/180ml अवैध अंग्रेजी शराब(ऑफ्टर डार्क ब्लू डिलक्स ग्रेन व्हिस्की)
स्विफ्ट डिजायर वाहन संख्या BR01HN3308 व टोयोटा ईटिओस वाहन संख्या BR01BA9722.
जामा तलाशी से 03 अदद मोबाइल फोन व ₹ 850/- नगद ।
पंजीकृत अभियोग का ब्यौरा इस तरह है।मु0अ0स0-210/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर गिरफ्तारी स्थान, दिनांक व समयनहर पुलिया से मुख्य हाइवे वहद ग्राम प्रतापपुर के पास से, दिनांक 13.09.2026 को समय 15:00 बजे ।गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में शामिल लोगों में प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह सर्विलांस एसओजी मय पुलिस टीम ।उपनिरीक्षक अरुण कुमार यादव, थाना अदलहाट मय पुलिस टीम ।आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार राय क्षेत्र-दो चुनार मीरजापुर मय टीम ।आबकारी निरीक्षक सौरभ वर्मा क्षेत्र तीन लालगंज मीरजापुर मय टीम ।

:शशि भूषण दूबे कंचनीय/रोमेश रंजन दूबे

Leave A Reply

Your email address will not be published.