पहली बार दिल्ली से बाहर होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह

72 साल की परंपरा बदली, गुजरात के एकता नगर में आयोजन

0

नई दिल्ली, 07 सितंबर2026 । राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह इस बार एक नई शुरुआत करने जा रहा है। 72 साल के इतिहास में पहली बार पुरस्कार समारोह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बाहर आयोजित होगा। इस बार 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के लिए गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) को चुना गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 सितंबर को विजेताओं को सम्मानित करेंगी।

नई दिल्ली की जगह गुजरात में होगा समारोह

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह आम तौर पर नई दिल्ली में होता रहा है। पिछले साल 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का समारोह 23 सितंबर 2025 को दिल्ली के विज्ञान भवन में हुआ था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए थे।

अब 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के लिए परंपरा में बदलाव किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इस बार समारोह दिल्ली से बाहर गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित करने की तैयारी है। इसे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का पहला दिल्ली के बाहर आयोजन बताया जा रहा है।

साल 1954 में पहली बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन दिल्ली के विज्ञान भवन में हुआ था। इसके बाद ज्यादातर समारोह राजधानी में ही आयोजित होते रहे हैं। ऐसे में गुजरात के एकता नगर में आयोजन को इस परंपरा में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

इस बार के पुरस्कारों में भी कई चर्चित नाम शामिल हैं। ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुना गया है, जबकि यामी गौतम को इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिलेगा। ममूटी और कार्तिक आर्यन को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया है।

एकता नगर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए भी जाना जाता है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित समारोह का यहां आयोजन होने से गुजरात के पर्यटन और सांस्कृतिक महत्व को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.