हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 29 IPS और एक HPS की नई पोस्टिंग

0

हरियाणा , 04 सितंबर2026 । हरियाणा सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 29 IPS और एक HPS अधिकारी का तबादला किया है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद कुल 30 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

देखें पूरी लिस्ट

  • आईपीएस करण गोयल होंगे करनाल के नए एसपी।
  • आईपीएस दीप्ति गर्ग पानीपत की नई एसपी।
  • मेधा भूषण को पलवल का एसपी लगाया गया।
  • आईपीएस मयंक मिश्रा को भिवानी का पुलिस अधीक्षक।
  • आईपीएस प्रबीना पी को नारनौल की एसपी बनाया गया।
  • आईपीएस संदीप खिरवार को सीआरपीएफ में एडीजी से पदोन्नत कर स्पेशल डायरेक्टर जनरल सीआरपीएफ बनाया गया।
  • करनाल के एसपी नरेंद्र बिजारणिया को स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का एसपी बनाया गया है।
  • भिवानी के SP सुमित कुमार को भी STF भेजा गया है।

पानीपत, भिवानी और पलवल को मिले नए SP

तबादला सूची के अनुसार IPS दीप्ति गर्ग को पानीपत का SP बनाया गया है। मेधा भूषण को पलवल और मयंक मिश्रा को भिवानी का SP नियुक्त किया गया है। नारनौल में प्रबीना पी. को SP की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

STF में भी नई नियुक्तियां

पुलिस विभाग के इस फेरबदल में स्पेशल टास्क फोर्स यानी STF को भी नई तैनाती मिली है। नरेंद्र बिजारणियां को SP STF बनाया गया है। इससे राज्य में संगठित अपराध और गंभीर मामलों की निगरानी करने वाली पुलिस व्यवस्था में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

HPS अधिकारी को भी नई जिम्मेदारी

तबादला सूची में एक HPS अधिकारी का नाम भी शामिल है। पूजा डाबला को SP ERSS(H), पंचकूला से हटाकर SP RTC, भोंडसी नियुक्त किया गया है। उन्हें कमांडेंट 1st IRB, भोंडसी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती को राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक जरूरतों से जोड़कर देखा जा रहा है। जिलों में SP स्तर पर बदलाव का सीधा असर पुलिस की कार्यप्रणाली, अपराध नियंत्रण और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय पर पड़ सकता है।

सरकार ने तत्काल प्रभाव से लागू किए आदेश

गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल की ओर से 3 सितंबर 2026 को जारी आदेश में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के अनुसार तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

इस तबादले में जिला पुलिस के साथ-साथ विभिन्न पुलिस इकाइयों में तैनात अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। ऐसे में यह फेरबदल सिर्फ जिलों के SP बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि हरियाणा पुलिस प्रशासन के कई स्तरों को प्रभावित करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.