नोएडा के डूब क्षेत्र में बिजली वसूली का खेल? कनेक्शन हो या न हो, विभाग की जेब भरती रही रकम

0

नोएडा, 03 सितंबर2026 । नोएडा के डूब क्षेत्र में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। आरोप है कि जिन इलाकों में बिजली कनेक्शन की स्थिति स्पष्ट नहीं थी, वहां भी विभाग की ओर से वर्षों तक किसी न किसी रूप में वसूली का सिलसिला चलता रहा। इस पूरे मामले ने बिजली विभाग की निगरानी व्यवस्था और डूब क्षेत्र में अवैध या अनधिकृत निर्माणों को लेकर प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

अब बिजली कटी तो घरों में पानी भी नहीं, लिहाजा बाहर से पानी खरीदने की मजबूरी है। हालात ऐसे हैं कि 10 रुपये की पानी की बोतल 30 रुपये में बिक रही है। सवाल यह है कि विभाग की नजर में उपभोक्ता सुविधा जरूरी है या वसूली का यह ‘अनौपचारिक सिस्टम’ ?

Leave A Reply

Your email address will not be published.